सांसद चौधरी ने 10 वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक हजार से ज्यादा बच्चों को किया सम्मानित,
June 23, 2025
0
संकल्प फाउंडेशन के द्वारा हुआ कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
नर्मदापुरम 23/06/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सफलता के लिए विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान समारोह में एक हजार विद्यार्थी हुए सम्मानित श्रेष्ठ मोटिवेशनल कोट्स पचमढ़ी रोड स्थित सिद्धिविनायक मैरिज गार्डन में पूर्व सैनिकों की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह और कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सांसद दर्शन सिंह चौधरी, डिप्टी कलेक्टर आदित्य तिवारी नव चयनित आईपीएस मोनू शर्मा कृषि विशेषज्ञ राजेंद्र पटेल एवं दीपक कंसकर के द्वारा मार्गदर्शित किया गया। साथ ही 10वीं 12वीं कीबोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1000 से ज्यादा बच्चों को सम्मानित भी किया गया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। चौधरी ने बच्चों का उच्च शिक्षा को लेकर मार्गदर्शन किया। कहा कि विद्यार्थियों के लिए दसवीं और 12वीं के बाद का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। यहां से आगे का मार्ग तय होता है इसलिए मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय सूबेदार यशवंत सिंह बैंकर, स्वर्गीय सूबेदार उदाराम प्रजापति एवं स्वर्गीय नायक सुखमन प्रसाद साहू की स्मृति में किया गया। सभी का आभार संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक निरंजन वैष्णव ने किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी पूर्व सैनिक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें ..9424464555