पिपरिया संगठन सृजन अभियान में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा
June 20, 2025
0
नर्मदापुरम 20/06/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया कांग्रेस कार्यक्रम को मुख्य रूप देने को आये हरीश चौधरी और अजय कुमार नर्मदापुरम के प्रभारी है । पूरे झारखंड के आईपीएस है । झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के ऊपर दिए विवादित बयान पर कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा लिया है. पिपरिया में संगठन सृजन अभियान में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है पिपरिया में संगठन सृजन अभियान में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि फूलसिंह बरैया जब बसपा में थे तब उन्होंने झांसी की रानी को लेकर बयान दिया था। यह बहुत पुराना बयान है। दो दिनों से पुराने विवादित बयान को लेकर हल्ला मचाया जा रहा है। पटवारी ने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरांगनाओं का सम्मान करती आई और हमेशा करेगी. उन्होंने कहा की खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली
रानी है और झांसी की रानी पर हमें गर्व है।
पटवारी ने कहा की रानी लक्ष्मी बाई देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वालों में से एक थीं। उनके सम्मान में कांग्रेस पार्टी अपना वक्तव्य देती रहेगी। कांग्रेस पार्टी की लाइन स्वतंत्रता संग्राम
सेनानियों को लेकर स्पष्ट है, साफ है। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, वो झांसी वाली रानी पर हमें गर्व है।
6 लाख कार्यकर्ताओं ने रखी बात : पिपरिया है प्रदेश
अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में 10 दिनों में 6 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम में भाग लिया। रात के दो-दो बजे तक कार्यक्रम के प्रभारी, पर्यवेक्षकों के सामने अपनी बात रखी है। यह इस बात का मैसेज है कि पार्टी का आम कार्यकर्ता पार्टी को ताकत देने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ सामने आया है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9424464555