सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मूंग उपार्जन सहित सम-सम्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा की
June 12, 2025
0
नर्मदापुरम 13/06/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बैठक की।
इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सम सम्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का आग्रह किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को याद दिलाया कि आपने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं, प्रधानमंत्री
जी के विकसित भारत संकल्प की पूर्ति के लिए सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के माध्यम से किसानों को अन्नदाता से ऊर्जा बनाने सहित कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित करने के किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये है उनका दीर्घकालीन लाभ किसानों को प्राप्त होगा। कृषि उपज मंडीयो में ग्रीष्मकालीन मूंग कम भाव में जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मूंग खरीदी प्रारंभ करने आग्रह किया।