Type Here to Get Search Results !

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग मे किया सहभागिता -पीड़ित परिवारजनों मे मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट किया

 

 जिला सिवनी 22/07/2025//गोपाल कुशवाहा//  जिला सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन  ने क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग उद्धघाटन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे सहभागिता किया।क्रीड़ा भारती महाकौशल प्रांत  जिला सिवनी द्वारा नगर के पवार भवन बारापत्थर मे आयोजित प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग के उद्धघाटन समारोह मे विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने मुख्य अतिथि के रूप मे सहभागिता कर  प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया। इस दौरान सर्वप्रथम आपने पवन पुत्र हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर समारोह को आरंभ कराया। तदोपरांत मनीष मोनू मिश्रा  जिला क्रीड़ा भारती एवं पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन  का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम मे  अशोक  अखिल भारतीय क्रीड़ा केंद्र प्रमुख तमिलनाडु,  भीष्म सिंह राजपूत अखिल भारतीय नियामक मंडल सदस्य,  अनंत डीके  क्षेत्र संयोजक मध्य क्षेत्र, हराकचंद टेम्भरे जिला  पवार अध्यक्ष सिवनी, अरुण कुमार सिंह  प्रांत अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, डॉ राकेश त्रिपाठी प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती  देवेंद्र सिंह ठाकुर प्रांत सहमंत्री एवं प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख ,  कौशलेंद्र प्रांत संगठन मंत्री कीड़ा भारती,  प्रकाश  प्रांत कोष प्रमुख,  अजय बाबा पांडे अध्यक्ष जन भागीदारी पीजी कॉलेज सिवनी, सत्येंद्र भालेकर  विभाग संयोजक सिवनी की विशेष अतिथि के रूप मे गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर  मनीष मोनू मिश्रा  जिला अध्यक्ष कीड़ा भारती, संजय बघेल जिला मंत्री, महेंद्र बघेल , महेंद्र कटरे जी एवं प्रांत से आये हुए क्रीड़ा प्रमुखों की उपस्थिति रही| इसके पश्चात विधायक  दिनेश राय मुनमुन  सिवनी नगर के सुभाष वार्ड निवासी  पूजा ढाकरिया  के निवास पहुंचे। तथा परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट कर पीड़ित परिजनों को मिल रही धमकी के लिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा किया। इसके साथ ही आपने परिवार जनों को आर्थिक सहयोग किये जाने की बात कही। ज्ञात हो कि बीते दिनों श्रीमती पूजा ढाकरिया के दो मासूम पुत्रों दिव्यांश एवं मयंक की निर्मम हत्या कर दी गयी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.