Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल भाजपा जिला कार्यालय में स्‍नेहिल और आत्मीय वातावरण में बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया


दयाराम कुशवाहा10/8/25भोपाल

भोपाल बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के संकल्प का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्यौहार

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा की मोहन सरकार महिला सशक्तिकरण के कार्यों में जुटी है

नारी शक्ति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए मध्यप्रदेश सरकार कटिबद्ध

श्री हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल, 09/08/2025। भारतीय जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर बैतूल जिला भाजपा कार्यालय में बहनों से राखी बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बहनों ने विधि-विधान से तिलक कर राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं संगठन में निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और मध्यप्रदेश में भाजपा की डॉ. मोहन यादव सरकार महिला सशक्तिकरण के कार्यों में जुटी हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नारी शक्ति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कटिबद्ध है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधा रौपा और ’हर घर तिरंगा’ अभियान में बहनों से सहभागिता करने का आग्रह किया। इस दौरान बड़ी सख्या में पूर्व सैनिकों ने भी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया। 

परिवार, समाज और राष्ट्र में रक्षा व संवेदना की भावना को मजबूत करता है यह पर्व

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता न केवल परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र में भी रक्षा व संवेदना की भावना को मजबूत करता है। भारतीय संस्कृति में नारी केवल स्नेह और ममता की मूर्ति ही नहीं, बल्कि शक्ति और प्रेरणा का स्रोत भी है। भाजपा संगठन में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व हमारे लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों की समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्पों को साकार किया है। बहनों और भाईयों का यह पर्व प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह प्रेम सदियों तक बना रहे यहीं कामना है। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के भीतर निहित रक्षा-शक्ति को और प्रबल करे तथा समाज में परस्पर विश्वास और स्नेह की भावना को बढ़ाए। 

केन्‍द्र और मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर बहनों के साथ खड़ी है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर कदम पर बहनों के साथ खड़ी है। हमारी सरकार लाड़ली बहना योजनांतर्गत बहनों को प्रतिमाह 1250 के साथ राखी पर 250 रूपए  लाड़ली बहनों को उपहार दिया है। लाड़ली बहनों को इसी साल भाईदूज से हर माह 1500 रूपए प्रति माह देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कर चुके हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्किरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ‘‘एक बगिया मां के नाम‘‘ योजना चला रही है। इस योजना में स्व-सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन प्रारम्भ किया गया है। साथ ही एक लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार और उद्यम के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए एमएसएमई इकाइयों में महिलाओं को प्रोत्साहन दे रही है। शासकीय नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने के साथ सभी नगरीय निकायों की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 वृद्धि की गई है। 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 62 लाख बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ झाबुआ, सिंगरौली, नर्मदापुरम और देवास में 4 नये वर्किंग वूमन हॉस्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार मातृशक्ति के सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बहन-बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान पार्टी की पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, भाजपा बैतूल जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता मालवी, श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती हेमलता कुंभारे, श्रीमती माधुरी साबले, आरती पाटिल, मंडल अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, श्री विक्रम वैद्य, श्रीमती नीलम वागदरे श्रीमती वर्षा खाडे सहित महिला मोर्चा की बहनें, पूर्व सैनिक व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.