Type Here to Get Search Results !

तिरंगा यात्रा निकाल घर घर तिरंगा फहराने के लिये किया जागरूक 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳


 नर्मदापुरम 14/08/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग पिपरिया द्वारा सिलारी के प्राइम मोटिवेशन ग्लोबल स्कूल पिपरिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा फहराने एवं तिरंगा के सम्मान में नारे लगाते हुए जन समुदाय घर घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक करते हुए हाथ में तिरंगा चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के पूर्ण होने पर समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया ने छात्र छात्राओं , शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उपस्थित सभी सदस्यों को हर घर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने की शपथ दिलाई। तिरंगा यात्रा का आयोजन संस्था संचालक श्री प्रीतेश भार्गव एवं प्राचार्य श्रीमति संध्या तोमर के निर्देशन में किया गया। तिरंगा यात्रा में शिवम पुर्विया , श्रीमति ममता श्रीवास्तव , श्रीमति अर्चा दुबे, श्रीमति देवयानी राय, सूरज राजपूत, आशीष राय, टीना बरे, अतुल  धुर्वे, श्रीमति ज्योति सोनी, श्रीमति देवकी सोनी , राजू राय,  कमल पटेल, संदीप पटेल सहित शाला परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें 
9424464555





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.