पचमढ़ी सबसे ठंडा, पारा 4.2 डिग्री तक गिरा
बुधवार रात से और बढ़ेगी ठंड, पिपरिया में अलाव बने सहारा
नर्मदापुरम 24/12/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया/पचमढ़ी प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर तेज हो गया है। इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी हिल स्टेशन बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी के साथ-साथ कल्याणपुर भी ऐसे इलाके रहे, जहां रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
इधर, पिपरिया में भी ठंड का असर साफ नजर आया। सुबह-शाम सड़कों, चौराहों और घरों के बाहर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। ठंड बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
