Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में देर रात ओलावृष्टि, मौसम ने बदला मिज़ाज

पिपरिया में देर रात ओलावृष्टि, 

मौसम ने बदला मिज़ाज



पिपरिया में देर रात ओलावृष्टि, 

मौसम ने बदला मिज़ाज

नर्मदापुरम् 28/1/206(छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् 

पिपरिया, मंगलवार की देर रात लगभग 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज बारिश के साथ साबूदाना के आकार के ओले गिरने लगे, जिससे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई और लोगों में हलचल मच गई।

अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में लोग बारिश की आवाज़ और ओलों की टप-टप से नींद से जाग गए। हालांकि ओले छोटे आकार के थे, लेकिन लगातार गिरने से सड़कें और खुले स्थान सफेद नजर आने लगे।



किसानों ने बताया कि इस समय रबी फसलों के लिए यह बारिश कुछ हद तक लाभकारी हो सकती है, हालांकि अधिक ओलावृष्टि होने पर नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।



मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.