Type Here to Get Search Results !

बस स्टैंड के डार्क स्पॉट पर पुलिस की दबिश, शराबियों को खदेड़ा

 




बस स्टैंड के डार्क स्पॉट पर पुलिस की दबिश, शराबियों को खदेड़ा

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई, 4600 रुपए का जुर्माना वसूला


नर्मदापुरम् पिपरिया 20/2/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया,

पिपरिया। शहर में कानून व्यवस्था और यातायात सुधार को लेकर गुरुवार को मंगलवारा पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में सख्ती दिखाई। बस स्टैंड के पास स्थित खुले मैदान और डार्क प्लेस मानी जाने वाली जगह पर शराब पीकर बैठे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को मौके से हटाया गया और दोबारा ऐसी गतिविधि न करने की सख्त चेतावनी दी गई।



पुलिस टीम ने बस स्टैंड, मंडी क्षेत्र और खुले ग्राउंड की सघन चेकिंग की। यहां शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी शिकंजा

अभियान के दौरान वाहन चेकिंग भी की गई। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने सहित अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 4600 रुपए का जुर्माना वसूला।


मंगलवारा पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुधार के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति न बने।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.