Type Here to Get Search Results !

त्रिलंगा वेलफेयर सोसाइटी भोपाल द्वारा होलिका दहन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया गया।

 

भोपाल 3/3/2026  (दयाराम कुशवाहाभोपाल ) भोपाल। त्रिलंगा वेलफेयर सोसाइटी भोपाल द्वारा होलिका दहन पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुलमोहर त्रिलंगा तथा शाहपुरा क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे परिवार सहित शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी एवं रंगोली से सजाया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा।


सांध्यकाल में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने होलिका माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और सामाजिक सौहार्द की कामना की। उपस्थित जनसमूह ने अग्नि की परिक्रमा कर नकारात्मकता, ईर्ष्या और वैमनस्य को त्यागने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बच्चों और युवाओं विजय भाई बीजू भैया गुप्ता जी एवं मित्र मंडली में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, वहीं युवाओं ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

समाज के वरिष्ठजन गोपाल सहाय सक्सेना एवं पापा जी ने अपने संबोधन में कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे समाज में सद्भाव बनाए रखें और मिलजुलकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की तथा समस्त देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने क्षेत्रवासियों के बीच एकता और सामुदायिक भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.