नर्मदापुरम | लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर बेटियों का सम्मान, 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं हुईं सम्मानित
नर्मदापुरम् भोपाल 03/5/2026
( दयराम कुशवाहा )
2 मई को लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित जिला पंचायत कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत आने वाली उन बेटियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इसी क्रम में सीबीएसई की छात्रा आरूषी शर्मा को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्रीमती सीमा तिवारी, डीपीओ श्री ललित डेहरिया, श्री संजय जैन, श्री प्रमोद गौर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता बहनें एवं बड़ी संख्या में लाड़ली लक्ष्मी बेटियां उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि वर्ष 2006 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में नर्मदापुरम जिले में लगभग 82 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। कार्यक्रम में योजना के माध्यम से बेटियों के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
#2मई_लाड़ली_लक्ष्मी_दिवस

