Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण


भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पदभार ग्रहण

भोपाल 07/05/2026  (दयाराम कुशवाहा )   भोपाल, 07/05/2026। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल ने सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर एवं पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कामधेनु भवन स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया। 


महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प - श्री केशव सिंह बघेल

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल ने कहा कि मैंने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का संकल्प लिया है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे निगम अध्यक्ष बनाकर कार्य करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के माध्यम से पशुपालकों के हितों की रक्षा, दुग्ध एवं पशुधन विकास को बढ़ावा देने तथा प्रदेश में पशुपालन एवं कुक्कुट विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। 

इस दौरान ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर, पार्टी के ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, श्री वीरेंद्र जैन, श्री कुंवर सिंह जाटव सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.