19 मई विश्व परिवार डॉक्टर दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए परिवारिक डॉक्टरों के महत्व को रेखांकित किया गया। संदेश में कहा गया कि एक पारिवारिक डॉक्टर केवल इलाज ही नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार को स्वस्थ जीवन जीने का विश्वास भी दिलाता है।
इस अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और हर व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य जांच तथा संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए।
श्री गोविन्द लीला डेंटल एंड मल्टी केयर स्पेशलिटी क्लिनिक में अब मरीजों को दांतों से जुड़ी आधुनिक और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्लिनिक का संचालन डॉ. आदर्श राजपूत (B.D.S.) द्वारा किया जा रहा है, जो पीपुल्स डेंटल अकादमी के पूर्व लेक्चरर और केंद्रीय जेल भोपाल के पूर्व दंत चिकित्सक रह चुके हैं।
क्लिनिक में दांतों का एक्स-रे, फिलिंग, बिना दर्द के दांत निकालना, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT), अल्ट्रासोनिक मशीन से दांतों की सफाई, पायरिया एवं मुंह की दुर्गंध का इलाज, इम्प्लांट, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार और बच्चों के दांतों की विशेष देखभाल जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
इसके अलावा तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान से होने वाली समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है। क्लिनिक में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सलाह के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
क्लिनिक का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह क्लिनिक रसूलिया स्थित चंदन नगर फेस-1, बजाज शोरूम के सामने संचालित हो रहा है।



