बाड़ी ब्रिज के नीचे मिला सप्ताहभर पुराना शव, पास मिली स्कूल कॉपी से पहचान के प्रयास
नर्मदापुरम् पिपरिया 08/5/2026
( छगन कुशवाहा )
पिपरिया। बाड़ी ब्रिज के नीचे गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक स्थिति को देखकर शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास से एक स्कूल की नोटबुक बरामद हुई है, जिसमें शिक्षक के रूप में शांति अग्रवाल के हस्ताक्षर मिले हैं। वहीं कॉपी पर देवांश पटेल नाम भी लिखा हुआ मिला है। पुलिस अब नोटबुक के आधार पर मृतक की पहचान और मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।



