Type Here to Get Search Results !

भाजपा की मासिक एवं कामकाजी जिला बैठक संपन्न संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियानों पर हुआ मंथन

 

भोपाल 08/05/2026  (दयाराम कुशवाहा )   भोपाल शाजापुर, 08 मई 2026  शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शाजापुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण मासिक एवं कामकाजी जिला बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण के भाव के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी लता वानखेड़े, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, शाजापुर विधायक अरुण भीमावत, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, जिला महामंत्री विजय बैस, कृपाल मेवाड़ा एवं रायसिंह मालवीय सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.