जिले के एसडीएम नदी किनारे संचालित अवैध ईट भट्टों पर प्रभावशील कार्रवाई करना सुनिश्चित करें कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए विभिन्न निर्देश
जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में धीमी गति से कार्य होने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए, जनसुनवाई प्रभारी को निर्देश दिए कि वह इस सप्ताह प्राप्त प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कोई भी प्रकरण पेंडिंग ना रहे यदि किसी प्रकरण में नियम के तहत कार्य संपादित नहीं हो पा रहा है तो संबंधित आवेदक और हितग्राही को तत् संबंध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराए। कलेक्टर ने निर्देश दिए की सभी आवेदको को एवं हितग्राहियों से अधिकारी गण संवेदनशीलता से बात करें एवं उन्हें निराकरण की स्थिति से अवगत कराए। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नदियो के किनारे संचालित अवैध ईट भट्टों के संचालकों पर प्रभावशील कार्रवाई करना सुनिश्चित करें एव ईट भट्ठा संचालकों का परमिशन पत्र अनिवार्य रूप से देखें। उन्होंने बारिश से पूर्व सभी नालों एवं नालियों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सहकारी बैंक द्वारा बकायादारो से की जा रही वसूली की अदयतन स्थिति की जानकारी ली, साथ ही दिव्यांग जनों को रखने के लिए छात्रावास की रिपेयरिंग करने के भी निर्देश दिए।