Type Here to Get Search Results !

वर्षा को देखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पुरी की जाए - कलेक्टर सोमेश मिश्रा

 वर्षा को देखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पुरी की जाए - कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

जलमग्न होने वाली सभी पुल पुलिया एवं सड़कों पर चेतावनी के संकेतक बोर्ड लगाए जाए

बचाव दल एवं तैराक दल सभी बचाव उपकरणों के साथ तैनात रहे

 कलेक्टर ने संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन व बचाव की तैयारी के संबंध में बैठक ली



नर्मदापुरम/01,जून,2026/ वर्षा काल को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पूरी कर ली जाए हर वर्ष जल मग्न होने वाली पूल पुलिया एवं सड़कों पर चेतावनी संबंधी संकेतक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। जलमग्न होने वाली फुल पुलियों पर ड्रम युक्त स्टांपर अनिवार्य रूप से लगाया जाए। चेतावनी प्रणाली स्थापित कर उसे प्रभावशाली तरीके से अमल में लाया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि की तैयारी संबंधी बैठक में दिए। कलेक्टर ने जिला होमगार्ड दल एवं बचाव दल तथा आपदा मित्रों सहित तेराक दल एवं मल्लाहो को सभी उपकरणों सहित चिन्हित बाढ़ ग्रस्त स्थान पर तैनात करने के निर्देश दिए। बताया गया कि तवा जलाशय की अधिकतम जल भराव क्षमता 355.39 मीटर है, बारना जलाशय की क्षमता 348.55 मीटर है वही बरगी जलाशय की अधिकतम जल भराव क्षमता 422.76 मीटर है। बारना जलाशय से जल छोड़ने पर जल 10 से 12 घंटे में सेठानी घाट पर पहुंचता है साथ ही तवा जलाशय से पानी छोड़ने पर 8 से 10 घंटे में सेठानी घाट तथा बरगी जलाशय से जल छोड़ने पर 26 से 30 घंटे में वह साड़ियां घाट तक तथा बरगी डैम से पानी छोड़ने पर वह 35 से 42 घंटे में सेठानी घाट पर पहुंचता है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 90% तक बारिश का अनुमान है, उन्होंने सभी चिन्हित जगह पर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए और कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चिन्हित जलमग्न सड़कों पर बांस के बैरिकेट्स लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अति वर्षा एवं बाढ़ के दौरान आम जनता को राहत देने के लिए शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए और कहां की शिविर में खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयां विशेष तौर पर सर्प दंस की दवाइयां एवं खाद्य का अग्रिम भंडारण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने बारिश के दौरान पशुओं के लिए चारा एवं भूसा की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए और कहां की बचाव दल के पास नाव सहित रस्सी टॉर्च एवं आवश्यक उपकरण अनिवार्य रूप से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जिला होमगार्ड के पास बचाव उपकरण की डिमांड है तो वह इसके लिए शासन स्तर से बजट का आवंटन मंगा ले।

बताया गया कि नर्मदापुरम में 19 ग्राम सौहागपुर में 36 बनखेड़ी में 09 डोलरिया में 18 माखन नगर में 32 पिपरिया में 13 इटारसी में 08 और सिवनी मालवा में 22 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होते हैं।

कलेक्टर ने वर्षाकालीन तैयारी के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि बारिश से बड़े नालों और नालियों की सफाई का कार्य नगर पालिका द्वारा प्राथमिकता से कर लिया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी स्वास्थ्य केन्द्रो, आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं पंचायत भवनों में दवाइयो का स्टाक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही कहा की बारिश के दौरान आम जनता को शुद्ध पेयजल की प्राप्ति हो, आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे इसके लिए नगर पालिका ब्लीचिंग पाउडर क्लोरीन का छिड़काव सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही टैंकरों से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बचाव दल के सदस्यों, तैराक दल के सदस्यों, आपदा मित्रों, मल्लाहो की सूची अपडेट कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध मोटर बोटो की सूची भी तैयार कर मोटर बोटो की कार्य क्षमता का परीक्षण भी अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।

बताया गया कि सभी संवेदनशील क्षेत्र की सूची तैयार की जाएगी साथ ही सीपीआर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की सूची भी तैयार की जाएगी जो आपदा स्थल तक पहुंच कर बचाव कार्य में सहयोग करेंगे।

 कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह आपदा के समय क्षतिग्रस्त खंबो की पहचान कर त्वरित मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बताया गया की बाढ़ प्रबंधन के तहत प्रतिदिन जल स्तर एवं उससे संबंधित आंकड़े प्राप्त किए जाएंगे ताकि किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना दी जा सके।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, एडीएम श्री अनिल जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, समस्त अनु विभाग के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गण, डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर बबीता राठौर सहित सभी विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.