मादक पदार्थों की तस्करी एवं प्रवृत्ति को सख्ती से रोका जाए - कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा
स्कूल एवं कॉलेजो में नशीली दवाओ के दुरुपयोग विरोधी जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएं
नशा मुक्ति केंद्रो का निरीक्षण किया जाए
कलेक्टर की अध्यक्षता में नशीली दवाओ की रोकथाम संबंधी समिति की बैठक संपन्न
नर्मदापुरम/01,जून,2026/ मादक पदार्थ नशीली दवाओ की तस्करी और उसकी प्रवृत्तियों को सख्ती से रोका जाए इसके लिए जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाए। यदि कहीं चोरी छिपे अफीम एवं गांजे की खेती की जा रही है तो उसकी सतत निगरानी कर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों और कॉलेज तथा छात्रावास में नशीली दवाओ की रोकथाम और उसकी प्रवृत्ति की जानकारी देने के लिए जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएं। उक्त निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को आयोजित नशीली दवाओ की रोकथाम संबंधी समिति की बैठक में दिए।
कलेक्टर कहां की नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रो का संबंधित अधिकारी एक बार निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर ले एवं केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन कर लें। उन्होंने मादक पदार्थ का पता लगाने के लिए उपकरणों की आवश्यकताओं का आकलन करने और उपकरणों की व्यवस्था के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयंसेवी संगठनो द्वारा लोगों को जागृत करने के लिए विशेष सतत जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएं, साथ ही काउंसलर के माध्यम से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग भी कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड प्रभारी के माध्यम से कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में आने वाली कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से भी नशा मुक्ति का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में स्कूल एवं कालेज परिसर की 100 मीटर की दूरी तक नशीले पदार्थ का विक्रय करने वाली दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मेडिकल शॉप फार्मेसी दुकानों की जांच करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, एडीएम श्री अनिल जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र