Type Here to Get Search Results !

रात्रि चौपाल में मिली शौचालय संबंधी शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई- कलेक्‍टर

 रात्रि चौपाल में मिली शौचालय संबंधी शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई

ग्राम पंचायत कामतीरंगपुर में शिविर आयोजित कर किया गया सर्वे



नर्मदापुरम/01,जून,2026/ नर्मदापुरम जिले में कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्‍व में प्रशासन द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं के धरातल पर सफल क्रियान्‍वयन एवं नागरिक सेवा हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में विभिन्‍न नवाचारों को भी आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे प्रशान आपके द्वार अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री मिश्रा द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिले के विभन्‍न स्‍थानों पर रात्रि चौपाल आयोजित कर नागरिकों से समक्ष जनसंवाद कर उनकी समस्‍याअें का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित प्रशासन आपके द्वार अभियान के अंतर्गत गत दिवस कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में सोहागपुर जनपद की ग्राम पंचायत कामतीरंगपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान कुछ हितग्राहियों द्वारा शौचालय निर्माण की मांग रखी गई थी। इस संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत को शिविर आयोजित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कामतीरंगपुर में शिविर का आयोजन किया गया तथा ग्राम में घर-घर जाकर शौचालय विहीन परिवारों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 11 हितग्राहियों के शौचालय पूर्ण पाए गए। शेष हितग्राहियों को शीघ्र शौचालय निर्माण पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई कर निर्माण कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.