15 जुलाई को युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन
रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
नर्मदापुरम/10,जुलाई,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन 15 जुलाई 2026 को शासकीय कुसुम स्नाताकेत्तर महाविद्यालय सिवनीमालवा जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का दायित्व डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम श्रीमती बबीता राठौर को सौंपा है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्य कार्यो एवं व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।