Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): आवास प्लस-2024 सर्वे के तहत माखननगर की 64 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): आवास प्लस-2024 सर्वे के तहत माखननगर की 64 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन



नर्मदापुरम/12,जुलाई,2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस-2024 सर्वे की प्रारूप स्थायी प्रतीक्षा सूची (ड्राफ्ट पीडब्ल्यूएल) के अंतिमकरण एवं ग्रामसभा सत्यापन की कार्यवाही के लिए शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत माखननगर की सभी 64 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामीण विकास आयुक्त कार्यालय, भोपाल के निर्देशों के अनुरूप किया गया। ग्रामसभाएं मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा-6, मध्यप्रदेश ग्रामसभा (सम्मिलन की प्रक्रिया) नियम, 2001 तथा मध्यप्रदेश पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम, 2022 के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई।

निर्धारित एजेंडे एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक ग्रामसभा में आवास प्लस-2024 सर्वे से संबंधित प्रारूप स्थायी प्रतीक्षा सूची का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। कार्यवाही के सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक ग्रामसभा में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति शिक्षा विभाग एवं कृषि विभाग से की गई, जबकि ग्राम पंचायत सचिवों को लिपिबद्धकर्ता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रामसभाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की सूची का पारदर्शी एवं निष्पक्ष सत्यापन सुनिश्चित किया गया, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.