कलेक्टर के निर्देश अनुसार सिवनी मालवा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमण मुक्त भूमि पर 'नवांकुर अभियान' के तहत होगा वृहद वृक्षारोपण
नर्मदापुरम/07,जुलाई,2026/ कले
एसडीएम सिवनीमालवा श्री राय ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का उपयोग अब जनहित में किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश पर इस पूरी भूमि पर 'नवांकुर अभियान' के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा एवं तैयार योजना के तहत यहां सीड बॉल रोपण और सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि राजस्व विभाग निरंतर रूप से शासकीय भूमिका सीमांकन सुनिश्चित करते हुए अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर त्वरित रूप से हटाए जाना की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।