बसों में किराया सूची नहीं, यात्रियों से लूट पर -- आरटीओ बेपरवाह
बस से सफर में यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा मनमानी ग्रामीण रूट पर दौड़ रही बसों में चल रही है। संभाग मुख्यालय से दूसरे शहर और गांव.गांव दौड़ रही लगभग 100 बसों में किसी भी बस में किराया सूची चस्पा नहीं है। ऐसे में सफर के दौरान यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किए जाने का सीधा आर्थिक नुकसान यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि ऐसे मामलों में कार्रवाई को लेकर यात्रियों को रवैया भी उदासीन बना हुआ है। आरटीओ द्वारा कार्यक्षेत्र में कहीं भी औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। बसों में ये सुविधाएं जरूरी
> दुघर्टना होने पर बचाव के लिए आपातकालीन द्वार।
> गति मॉनीटरिंग के लिए स्पीड गवर्नर
> आगजनी से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र।
>> सीसीटीवी कैमरा, प्रशिक्षित चालक-परिचालक।
> बस के बाहरी हिस्से में रूट, ऑपरेटर का नाम संबंधी अन्य जानकारी।