Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर

नर्मदापुरम/16,सितम्‍बर,2026/ सेवा संकल्प अभियान संकल्प से सिद्धि तक के अंतर्गत जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में सामान्य रोगों की जांच एवं परामर्श, जिसमें बाल एवं वयस्क दोनों शामिल हैं, की सुविधा रहेगी। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में नियमित एवं विशेष टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सेवाएं तथा विभिन्न आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जांच के अंतर्गत ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी आदि की जांच आवश्यकतानुसार की जाएगी।

इसके अलावा रक्तदान, मधुमेह एवं अन्य रोगों की जांच, पोषण एवं आहार संबंधी परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति संबंधी परामर्श तथा आयुष विभाग की सेवाएं भी शिविर में उपलब्ध रहेंगी। आयुष सेवाओं के अंतर्गत योग, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.