Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान 2026 “आंगन का मिलन” अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

 सेवा संकल्प अभियान 2026

आंगन का मिलन अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम


नर्मदापुरम/16,सितम्‍बर,2026/ हिला एवं बाल विकास विभाग, एनआरएलएम एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिले में आंगन का मिलन अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान में बच्चे, माताएं, लखपति दीदी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहभागी होंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों एवं उनकी माताओं का जुड़ाव बढ़ाने के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करना है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी लगभग 500 लखपति दीदियां

अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत सोहागपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें लगभग 500 लखपति दीदियों की उपस्थिति रहेगी।

इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों में महिला एवं बाल अभिनंदन, बाल सुलभ संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं उनकी माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियां भी कराई जाएंगी।

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों, माताओं एवं समुदाय के बीच संवाद और सहभागिता का प्रभावी केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।

000

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.