सेवा संकल्प अभियान 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह से मनाया गया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
नर्मदापुरम/29,सितम्बर,2026/ क
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरजना एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इसके बाद स्वच्छता गतिविधियां, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पत्र का वाचन और वीडियो संदेश हितग्राहियों को दिखाया गया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फल-मिठाइयां बांटी गईं। लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, पीएम मातृ वंदना योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से जनप्रतिनिधियों ने संवाद किया।
सांसद माया नारोलिया ने जासलपुर में रोपा मुनगा का पौधा
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया शहरी क्षेत्र के ग्वालटोली केंद्र क्रमांक-126, आदमगढ़ केंद्र क्रमांक-76 और ग्रामीण क्षेत्र के जासलपुर केंद्र क्रमांक-3 एवं 1 में पहुंचीं। उन्होंने जासलपुर में मुनगा का पौधा रोपा, महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। बच्चों को खिलौने, फल और मिठाई वितरित कीं।
जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने भी जासलपुर में सहभागिता कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और निराकरण के निर्देश दिए।
इटारसी और पिपरिया में भी कार्यक्रम
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा ने इटारसी के न्यास कॉलोनी केंद्र क्रमांक-69 में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, संस्कार एवं प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
पिपरिया के सुभाष वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड एवं खापरखेड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नवनीत नागपाल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ममता नागवंशी, जनपद उपाध्यक्ष कुसुम लता पटेल ने सहभागिता की।
सम्पूर्ण जिले में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, हितग्राहियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।