विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में बड़ी सौगात, TMT और इको की सुविधा शुरू
नर्मदापुरम/29,सितम्बर,2026/ वि
आरएमओ डॉ. गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से हृदय रोग के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
TMT टेस्ट से चिकित्सकीय परामर्श अनुसार मरीज की हृदय की कार्यक्षमता और व्यायाम के दौरान हृदय की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सकेगा। और इकोकार्डियोग्राफी से हृदय की संरचना, वाल्व और पंपिंग क्षमता का मूल्यांकन किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सीने में दर्द, भारीपन, सांस फूलना, अत्यधिक थकान, असामान्य धड़कन या चक्कर आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और धूम्रपान जैसे जोखिम वाले व्यक्ति नियमित जांच कराएं।
जिला अस्पताल में यह पहल हृदय रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।