Type Here to Get Search Results !

लापरवाही:सुनसान घाटों पर बेखौफ पकड़ रहे हैं मछलियां, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

 

लापरवाही:सुनसान घाटों पर बेखौफ पकड़ रहे हैं मछलियां, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान



नर्मदा घाट पर जहां एक ओर नगर के श्रद्धालु व प्रतिदिन स्नान करने वाले लोग मछलियों को आटे की गोली, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री खिलाते हैं। वहीं दूसरी ओर नर्मदा तट स्थित सुनसान घाटों पर रात में बेखौफ मछलियां पकड़ी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी नर्मदा नदी के मुख्य घाटों पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके बाद भी नर्मदा तट पर मछली पकड़ने का काम चल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की भावना भी आहत होती है।

इसका कारण है कि नर्मदा नदी किनारे नगर के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक मछलियों को खाद्य सामग्री खिलाकर पुण्य अर्जित करते हैं। मछली पकड़ने वाले लोग नर्मदा नदी में बड़ी-बड़ी मछलियों को लोहे की नुकीली कील में आटे की गोली लगाकर मछलियों को पकड़ लेते हैं।रात घाट सुनसान रहता है, जिसका फायदा उठाकर लोग मछली पकड़ रहे हैं।

घाटों के पास होता है शिकारः नर्मदा की जलधारा में डोंगे में जाल रख कर सामूहिक रूप से खुलेआम शिकार करते हैं। इसी के साथ कोरीघाट और सर्किट हाउस के घाट के पास भी डोरी डाल कर बेखौफ मछलियां मारते हेैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.