Type Here to Get Search Results !

‘’स्‍वामित्‍व अधिकार अभिलेख निष्‍पादन एवं पंजीयन-2026’’ योजना-- 17 सितम्‍बर से शुरू होगी

 17 सितम्‍बर से शुरू होगी ‘’स्‍वामित्‍व अधिकार अभिलेख निष्‍पादन एवं पंजीयन-2026’’ योजना


नर्मदापुरम/10,सितम्‍बर,2026/ ध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण आबादी की संपत्ति को वैधानिक मजबूती देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू करने जा रही है। प्रदेश में 17 सितंबर से "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026" का शुभारंभ होगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य PM-SVAMITVA (स्वामित्व) योजना के तहत तैयार किए गए ग्रामीण आबादी के अधिकार अभिलेखों (Property Cards) का संबंधित भूमिस्वामियों के पक्ष में निःशुल्क पंजीयन कराना है।

योजना के प्रमुख लाभ

निःशुल्क रजिस्ट्री: योजना अवधि में पात्र ग्रामीणों को स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। आसान बैंक ऋण: पंजीयन के बाद ग्रामीण नागरिकों को अपनी संपत्ति के वैध दस्तावेज मिल जाएंगे, जिसके आधार पर वे गृह निर्माण, व्यवसाय या कृषि कार्यों के लिए बैंक से आसानी से लोन ले सकेंगे। अधिकारों की सुरक्षा: संपत्ति से जुड़े विवादों में कमी आएगी और मालिकाना हक को कानूनी मजबूती मिलेगी।

राजस्व विभाग ने सभी पात्र ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविरों में भाग लें। साथ ही समस्त लाभार्थियों को Web GIS पोर्टल के माध्यम से अपना आधार e-KYC अतिशीघ्र पूर्ण कराना होगा, ताकि निःशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.