Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांडिया नर्मदा सीताराम घाट पर चला स्वच्छता अभियान

 सेवा संकल्प अभियान के तहत सांडिया नर्मदा सीताराम घाट पर चला स्वच्छता अभियान

विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया श्रमदान,


नर्मदापुरम/17,सितम्‍बर,2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष सेवाकाल एवं जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत पिपरिया क्षेत्र में विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद पंचायत पिपरिया द्वारा सांडिया स्थित नर्मदा सीताराम घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान में विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। अभियान के दौरान सभी ने मिलकर घाट एवं उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा लगभग दो ट्रॉली कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण कराया।

अभियान के दौरान घाट किनारे बिखरी पूजन सामग्री, पॉलिथीन, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि पवित्र मां नर्मदा नदी को स्वच्छ रखना हम सभी का धर्म और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से नर्मदा घाटों को स्वच्छ रखने, नदी में कचरा एवं पूजन सामग्री न डालने तथा स्वच्छता के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता पटेल, सोशल वर्कर श्रीमती मीरा गढ़वाल, तहसीलदार श्री वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार श्री नीरज बैंस, नोडल अधिकारी श्रीमती दीपिका लाहौरिया, श्री राम लल्लू सिंह जनपद, सरपंच श्री रामजी दीखत, श्री सुलभ गोयदानी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.