Type Here to Get Search Results !

मुख्य सचिव ने उद्योगपतियों से किया संवाद स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दे, --मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल

 सेवा संकल्प अभियान

मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने नर्मदापुरम के औद्योगिक केंद्र मोहसा का निरीक्षण किया

मुख्य सचिव ने उद्योगपतियों से किया संवाद

स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दे,

ग्लोबल आई टी पार्क में प्रशिक्षण के लिए कंपनी अपने प्रशिक्षक भेजे



नर्मदापुरम/17,सितम्‍बर,2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने नर्मदा पुरम के मोहासा औद्योगिक केंद्र का निरीक्षण किया, इस दौरान सोलर पैनल बनाने वाली ग्रू सोलर कंपनी का निरीक्षण कर उद्योगपतियों से चर्चा भी की। इसके साथ ही ग्रू सोलर कंपनी की प्रोडक्‍शन यूनिट का भ्रमण कर जानकारी भी ली।

मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने कहा कि मोहासा में निवेश करने वाली कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता दें, इसके लिए भी आईटीआई में उनके अनुसार आवश्यक कोर्स भी शुरू करेंगे इसके लिए वह अपनी आवश्यकताएं भी संभाग आयुक्त नर्मदापुरम को बता दें जिससे उन कोर्स को स्थानीय  स्तर पर आईटीआई में शुरू किया जा सके।

मुख्य सचिव ने कंपनी के संचालक और अधिकारियों से संवाद करते हुये कहा कि ग्लोबल आईटी पार्क में भी इन कंपनियों से संबंधित कोर्स चालू कराए जाएंगे इसके लिए कंपनी अपने प्रशिक्षक भेज दे, वर्तमान में हमारे ग्लोबल आईटी पार्क में ढाई हजार बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ग्लोबल आई टी पार्क में 10 हजार लोगों को कंपनीयो की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे जिससे स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित लोगों को रोजगार उपलब्ध हो।

एमपीआईडीसी के संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला ने मोहासा औद्योगिक केंद्र के संबंध में बताया कि यहां पर 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और लगभग 28 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट के आवेदन आ चुके है।

औद्योगिक संवाद के दौरान संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, आईएनए सोलर, लैंडसमिल रिन्यूएबल, रेज ग्रीन एनर्जी, आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स, ग्रेनटेक फूड्स, नेचर बायो फूड्स एवं ग्रू सोलर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि, कैम्पा कोला के व्यवस्थापक और अन्य कंपनियों के अधिकारी भी इस संवाद में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.