सेवा संकल्प अभियान 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदापुरम के नर्मदा घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान,
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान
नर्मदापुरम/17,सितम्बर,2026/ प्र
अभियान के दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद घाट पर श्रमदान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ मिलकर घाट पर जमा कचरा हटाकर साफ-सफाई की तथा नागरिकों से जीवनदायिनी माँ नर्मदा के घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सेठानी घाट पर अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्री नितिन टाले और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरुण देशमुख सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने माँ नर्मदा और उनके घाटों को सदैव स्वच्छ रखने की शपथ ली। सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।