सीवर लाइन कार्यों में लाएं गति, रेस्टोरेशन में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा स्वीकार्य — कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा
सीवर लाइन कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने व्यक्त की सख्त नाराजगी
वार्डवार करें सीवर लाइन कार्यों की निगरानी, रिस्टोर्ड सड़कों को क्षतिग्रस्त करने पर करें कठोर कार्यवाही
नर्मदापुरम/10,सितम्बर,2026/ क
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सीवर लाइन कार्य के कारण सड़कों की स्थिति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जिन स्थानों पर सीवर लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां विभाग द्वारा त्वरित रूप से सड़क रेस्टोरेशन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सड़कों के गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन नहीं होने तथा असमान सड़क रेस्टोरेशन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीवर लाइन कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क रेस्टोरेशन से संबंधित सीएम हेल्पलाइन अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने नगर के सभी वार्डों की वार्डवार जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें सीवर लाइन से संबंधित पूर्ण, प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को जोनवार क्रमशः ग्रीन, ऑरेंज एवं लाल रंग से चिन्हित करते हुए पूरे नगर के सभी वार्डों की अद्यतन जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश समाप्त होने के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। रेस्टोरेशन के दौरान सड़क की गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेशन के उपरांत यदि सीवर लाइन कार्य के कारण कोई सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं एजेंसी की होगी तथा संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर लाइन कार्य और सड़क रेस्टोरेशन की सतत निगरानी सुनिश्चित करें तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।