साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं बाल सुरक्षा विषयों पर आईटीआई नर्मदापुरम में संवाद कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका हितैषी योजनाओं, साइबर अपराधों और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
नर्मदापुरम/12,सितम्बर,2026/ क
कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, प्राचार्य शासकीय आईटीआई नर्मदापुरम श्री सतीश मौर्य, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम शहरी श्रीमती प्रीति यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने जिले के लिंगानुपात की जानकारी देते हुए बालक-बालिकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में बालिका सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण आवश्यक है, जिसमें सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका हितैषी योजनाओं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना एवं गांव की बेटी योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उदयन केयर संस्था भोपाल के विषय विशेषज्ञ श्री सागर तिवारी ने समाज एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं, पुरुषों एवं सभी वर्गों को समान अवसर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि समानता पर आधारित वातावरण से ही स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है। श्री तिवारी ने पीपीटी के माध्यम से प्रतिभागियों को जेंडर इक्वलिटी, महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षित वातावरण निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में उपनिरीक्षक नर्मदापुरम श्री बंशज श्रीवास्तव ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर बुलिंग से बचाव के उपाय बताए। प्रतिभागियों को मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। इसके अलावा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों, जैसे साइबर स्टॉकिंग एवं ब्लैकमेलिंग से बचाव के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में विस्तार से बताया।
श्री मयंक तोमर ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा के अधिकार के संबंध में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम की प्रशासक श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी ने किया। आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण श्रीमती प्रीति यादव द्वारा किया गया।