Type Here to Get Search Results !

बिना नंबर और रजिस्ट्रेशन कार्ड के सड़कों पर दौड़ रहे हैं वाहन ---आरटीओ बेखबर या फर्जी वाड़ा

 बिना नंबर और रजिस्ट्रेशन कार्ड के सड़कों पर दौड़ रहे हैं वाहन ---आरटीओ बेखबर या फर्जी वाड़ा


इस समय नगर की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन कार्ड के हजारों की संख्या में वाहन दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में कुछ के तो नंबर ही गायब हैं तो कुछ के पास रजिस्ट्रेशन कार्ड तक नहीं है। उल्लेखनीय है कि वाहनों की चोरी रोकने की दिशा में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब वाहनों के नंबर हाई सिक्युरिटी लगाए जाएंगे, जिससे कि हर तरह का फर्जीवाड़ा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। यातायात सप्ताह व यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को सबसे पहले पकड़ा जाता है। इनमें या तो नंबर प्लेट नहीं है या फिर इन वाहनों के पास रजिस्ट्रेशन व बीमा नहीं होता है। ऐसी स्थिति में वाहन मालिकों को 150 से 500 रुपए तक का चालान भरने के बाद भी अपने वाहनों को छुड़वाना पड़ता हैं। कई लोग तो अपनी राजनैतिक पहुंच का फायदा उठाकर चालानी कार्रवाई से बच जाते हैं। अपराध के लिए अक्सर बिना नंबरों के वाहनों का उपयोग किया जाता है।

ऐसी होना है व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था शोरूम पर ही करना है। ऐसा करने के लिए परिवहन विभाग डीलरों के यहां ही एक पंजीयन पाइंट बनाएगा। हालांकि आज तक ऐसा नहीं हो सका, जिसके चलते वाहन मालिकों को पर्ची पर नंबर लेकर अपने वाहनों पर मनचाहे स्टाइल में नंबर लिखवाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.