Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

 जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई



नर्मदापुरम/10,सितम्‍बर,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत सिवनीमालवा, गुराडिया जाट, इटारसी शहर, धर्मकुंडी एवं डोलरिया क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 22 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को पकड़ा गया। आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 10.8 बल्क लीटर देशी मदिरा, 85 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा तथा 1290 किलोग्राम लहान जब्त किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.