विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर नर्मदापुरम जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 72 लोगों की स्क्रीनिंग
नर्मदापुरम/10,सितम्बर,2026/ वि
कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. गजेंद्र यादव, हॉस्पिटल मैनेजर रोशनी, डेंटल विभाग से डॉ. अखिलेश सिंघल एवं डॉ. मिलन सोनी, फिजियोथेरेपी विभाग से डॉ. महेंद्र एवं डॉ. शैलेंद्र, मेट्रन श्रीमती किरण, पम्मी सिस्टर सहित मनकक्ष विभाग से नोडल अधिकारी मनोचिकित्सक डॉ. अंकिता मेहतो, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नाजिया सिद्दीकी और ट्रेंड नर्सिंग ऑफिसर कांती यादववंशी सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेल मेडिकल, फीमेल मेडिकल एवं मेटरनिटी वार्ड में जागरूकता सत्र आयोजित कर मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। सत्र में आत्महत्या से जुड़े मिथकों, सामाजिक अलगाव को कम करने, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान और संवेदनशीलता के साथ संवाद के महत्व पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने आत्महत्या के संभावित कारण, चेतावनी संकेत, जोखिम कारक और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में अस्पताल आए कुल 72 हितग्राहियों की मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम संबंधी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 17 मरीज पॉजिटिव पाए गए। मनकक्ष विभाग द्वारा इन सभी मरीजों को आवश्यक औषधीय उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि मानसिक परेशानी, तनाव, अवसाद या निराशा के विचारों को छिपाने के बजाय समय पर बात करना और मदद लेना जरूरी है। परिवार और समुदाय से अपील की गई कि ऐसे व्यक्तियों को दोष देने या नजरअंदाज करने के बजाय उनकी बात ध्यान से सुनें और विशेषज्ञों से संपर्क कराएं।
इस दौरान टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 और मनहित ऐप की उपयोगिता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।