जनसुनवाई में 133 आवेदनों पर हुई सुनवाई,
आवास,श्रम, वित्त, राजस्व, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्य आवेदनों पर हुई सुनवाई
नर्मदापुरम/27,अक्टूबर,2026/ मं
जनसुनवाई के दौरान ग्राम रायपुर निवासी श्रीमती रानी चौरे ने राशन कार्ड तथा पात्रता पर्ची बनवाने के संबन्ध मे आवेदन दिया, जिस पर श्री जैन ने सम्बंधित अधिकारी को नियमानुसार सहायता प्रदान करने की निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में श्रीमती मनको बाई ने उनके पुत्र को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के सम्बन्ध मे आवेदन दिया, जिस पर श्री जैन ने सम्बन्धित अधिकारी को योग्यतनुसार आवश्क कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई मे आए पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण, विधुत, राजस्व सम्बन्धि आवेदनों पर सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री नितिन टाले, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
