Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 अक्टूबर को शहडोल में करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण

 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 अक्टूबर को शहडोल में करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण

तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 हितग्राहियों को 22 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री शहडोल जिले के 461.73 करोड़ रुपये के 134 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 25 अक्टूबर को शहडोल से जिला शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को 22 करोड़ 89 लाख 9 हजार 461 रुपये बोनस राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल जिले के 461.73 करोड़ रुपये के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 379 करोड़ 45 लाख रुपये के 89 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 82 करोड़ 28 लाख रुपये के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.