प्रोजेक्ट ज्ञानार्पण से विद्यार्थियों को मिली बेहतर सुविधा, नई डेस्क-बेंच पर बैठकर खिले बच्चों के चेहरे
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद, विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर जताया आभार
नर्मदापुरम/10,अक्टूबर,2026/ प्रो
कलेक्टर श्री मिश्रा ने शाला पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और आत्मविश्वास को सराहा।
इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ. राजेश जायसवाल ने कलेक्टर श्री मिश्रा को शाला परिवार से परिचित कराया। साथ ही प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं।
जिले की विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेसर्स राघवेंद्र सिंह, पिपरिया, सिल्वर मिस्ट एवं पावरमैक कंपनी द्वारा सीएसआर मद से फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला आईटीआई को डेस्क-बेंच सेट प्रदान किए गए। फर्नीचर हस्तांतरित करने के अवसर पर संबंधित कंपनियों की ओर से श्री मनजीत सिंह उपस्थित रहे।
वहीं, वरिष्ठ नागरिक मंच के वरिष्ठ नागरिकों के समूह ने ‘एक दान पितृ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय को चार पंखे भेंट किए। इस पहल से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्रीमती दीपा तोमर ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रोजेक्ट ज्ञानार्पण के माध्यम से जनसहयोग और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के समन्वय से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
