Type Here to Get Search Results !

रबी सिंचाई से पहले नहरों की सफाई में जुटा जल संसाधन विभाग

 रबी सिंचाई से पहले नहरों की सफाई में जुटा जल संसाधन विभाग



नर्मदापुरम/11,अक्टूबर,2026/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत किसानों को सिंचाई सहित कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रबी वर्ष 2026-27 की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर नर्मदापुरम जिले में नहरों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रबी सिंचाई की तैयारियों के मद्देनजर मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण यंत्री द्वारा तवा बांध की नहरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नहरों की स्थिति का जायजा लिया गया।

          अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नहरों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों से पानी छोड़े जाने से पहले सफाई कार्य कराया जा रहा है, ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसानों को आवश्यकतानुसार पानी उपलब्ध कराने में सुविधा हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.