Type Here to Get Search Results !

गंभीर घायल कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा

 

गंभीर घायल कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा


ग्वालियर में शनिवार को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय कल्पना परिहार निवासी थाटीपुर, ग्वालियर को मंगलवार एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया। उनके पैरों में फ्रैक्चर एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं। इससे पहले एक मरीज संजय शर्मा 36 वर्षीय निवासी करनाल साहब की ड्योढी ग्वालियर, जिन्हें हाथ एवं पैरों में फ्रैक्चर की गंभीर चोटें आई थी,को भी 19 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12.08 बजे भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया।

प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था की गई। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं एयर एम्बुलेंस नोडल डॉ. दीपाली माथुर, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना तथा चिकित्सक डॉ. विवेक कामत, डॉ. विजय धाकड़ एवं डॉ. विपिन गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीज का स्वास्थ्य स्थिर होने पर बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.