Type Here to Get Search Results !

सिवनी मालवा में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए स्थल चयन





 सिवनी मालवा में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए स्थल चयन, सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य

नर्मदापुरम/31,अक्‍टूबर,2026/  दीपावली त्योहार को देखते हुए कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर एसडीएम श्री विजय राय की अध्यक्षता में थाना परिसर सिवनीमालवा में अस्थायी पटाखा व्यापारियों की बैठक हुई।

          बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि केवल लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दुकानें लगाई जाएं। निर्धारित स्थल से अलग या बिना लाइसेंस के पटाखों का विक्रय या भंडारण करने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

          बैठक में थाना प्रभारी नवीन पांडे, सीएमओ अमर सिंह उईके सहित पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

          प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए पूर्व की तरह हरदौल बाबा मैदान और बनापुरा मैदान को अस्थायी पटाखा बाजार के लिए चयनित किया गया है। नगरपालिका द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हाल ही में शशि एंटरप्राइजेस पर अवैध भंडारण पर कार्रवाई भी की गई थी। एसडीएम, थाना प्रभारी और सीएमओ ने चयनित स्थलों का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.