Type Here to Get Search Results !

माखन नगर में जनजातीय समुदाय की समस्या समाधान के लिए गठित समिति शीघ्र अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ

 माखन नगर में जनजातीय समुदाय की समस्या समाधान के लिए गठित समिति शीघ्र अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ



कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक में समिति द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की

नर्मदापुरम/17, अक्टूबर, 2026/  कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने माखन नगर में आदिवासी समुदाय की समस्याओं की समीक्षा के लिए राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आदिवासियों की समस्याओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने वन विभाग के अधिकारियों से संबंधित विषयों एवं अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

          कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि आदिवासियों की समस्याओं के संबंध में गठित समिति द्वारा की जा रही जांच के संबंध में प्रक्रियाधीन कार्यवाही की आगामी चार दिवस में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य जांच के निर्धारित बिंदुओं के आधार पर तथ्यों का परीक्षण कर अपना अंतिम निष्कर्ष प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

          कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि आदिवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें समस्याओं के निराकरण के संबंध में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया जाए। संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जांच प्रक्रिया पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

          बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित राजस्व एवं वन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.