"सिंघम बने सीएमओ: अब सिर्फ चेतावनी नहीं, सीधा एक्शन होगा!"--स्वच्छता अभियान को लेकर सड़क पर उतरे
स्वच्छता को लेकर नपा अलर्ट मोड में
गंदगी और कचरा फैलाने पर की कार्रवाई
जीआरवी पर 31 हजार, केनरा बैंक और स्मार्ट बाजार पर 10-10 हजार का जुर्माना
नर्मदापुरम्। नगरपालिका प्रशासन अब शहर में साफ-सफाई को लेकर पूरी तरह 'अलर्ट मोड' में आ गया है। गुरुवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने नपा अमले के साथ बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी फैलाने, कचरा सड़कों पर डालने और अतिक्रमण करने वाले बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों और बैंकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 41 हजार 200 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया।
17 दुकानों की गई कार्रवाई में प्रमुख रूप से जीआरवी होटल पर 31 हजार, केनरा बैंक पर 10 हजार और स्मार्ट बाजार पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इससे पूर्व इन्हें कई बाजार सफाई सुपरवाइजर द्वारा समझाइश भी दी गई थी। यह कार्रवाई अब नर्मदापुरम प्रतिदिन होगी।
इन पर हुई कार्रवाई
स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी ने बताया कि नगर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री देशमुख द्वारा समूचे बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गंदगी करने, कचरा फैलाने और अतिक्रमण करने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
1 हंगामा सेल 10,000/-
2 इंदौरी सेल 10,000/-
3 बॉम्बे सेल 10,000/-
4 इमरान अंडा 5,000/-
5 इमारत अंडा वाला 5,000/-
6 रिंकू पान मसाला 5,000/-
7 राजपूत बाइक रिपेयरिंग 5,000/-
8 साहू बाइक रिपेयरिंग 5,000/-
9 गुप्ता टी स्टॉल 200/-
10 झूलेलाल मोबाइल शॉप 5,000/-
11 गुरु कृपा मोबाइल शॉप 5,000/-
12 केनरा बैंक 10,000/-
13 घमंडी लस्सी 10,000/-
14 जीआरवी होटल 31,000/-
15 मैंगो माइंट होटल 10,000/-
16 रिलायंस स्मार्ट बाजार 10,000/-
17 तरण ट्रेंड्स 5,000/-
कुल योग 1,41,200/-
पहले दी समझाइश
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री देशमुख द्वारा बताया गया कि सफाई सुपरवाइजर्स द्वारा उक्त लोगों कई समझाइश भी दी गई। लेकिन बार -बार समझाइश देने के बाद भी नहीं मान रहे थे। स्वच्छता निरीक्षक द्वारा कचरा और गंदगी फैलाने के वीडियो साक्ष्य के रूप में एकत्रित किए गए। गुरूवार को 17 दुकानों, प्रतिष्ठानों और होटल पर कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के नेतृत्व में स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी, राजस्व शाखा से शेख अकबर खान, ब्रजेश सारवान, सुनील अवस्थी, शेख सिकंदर, सतीष रघुवंशी, गौरव वर्मा, हाका दल प्रभारी गगन सोनी, सतीष यादव आदि उपस्थित थे।
कही सीएमओ को कार्यवाही करना भारी तो नही पड सकता है ? क्या उन्हे ट्रांसफर और अन्य कार्यवाही का सामना तो नही करना पडेगा ? राजनैतिक गलियारो से मचा हडकंप क्या होगा आगे ? लोगो में चर्चा बनी हुई है क्या सिंघम लगातार कार्यवाही कर पायेगा या फिर राजनीति होगी भारी ?
