तीन दिनों में करीब 2 हजार बच्चों के आधार अपडेट नर्मदापुरम/05,नवम्बर,2026/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार सुबह नर्मदापुरम स्थित समेरिटन्स विद्यालय पहुंचकर बच्चों के आधार अपडेशन के लिए संचालित शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आधार अपडेशन कार्य में लगे कर्मचारियों से प्रक्रिया एवं अब तक की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें आधार कार्ड की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में भी बताया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों से पिछले तीन दिनों में किए गए आधार अपडेशन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान को सतत गति से संचालित किया जाए तथा अधिक से अधिक बच्चों के आधार अपडेट किए जाएं। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं डीपीसी श्री राजेश जायसवाल से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अपडेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर शिविर की अवधि एक-दो दिन बढ़ाई जा सकती है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी आधार अपडेशन से वंचित न रहे। कलेक्टर ने विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को आधार कार्ड की उपयोगिता एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं में इसकी आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाए, जिससे बच्चे स्वयं भी आधार अपडेशन के महत्व को समझ सकें। उल्लेखनीय है कि जिले में ऐसे स्कूली विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिनका आधार अपडेशन लंबित है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं निर्धारित स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर प्राथमिकता से यह कार्य किया जा रहा है। अभियान के शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 2 हजार बच्चों के आधार अपडेट किए जा चुके हैं। इस संबंध में डीपीसी श्री राजेश जायसवाल ने बताया कि जिले में आधार अपडेशन का कार्य तेजी से जारी है। विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर आगामी एक माह में सभी लंबित आधार कार्ड का अपडेशन पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई गई है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री नितिन दुबे एवं विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने समेरिटन्स विद्यालय में आधार अपडेशन शिविर का किया औचक निरीक्षण तीन दिनों में करीब 2 हजार बच्चों के आधार अपडेट
November 05, 2026
0
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने समेरिटन्स विद्यालय में आधार अपडेशन शिविर का किया औचक निरीक्षण