वर्ल्ड हेरिटेज सप्ताह : सेठानी घाट से निकली साइकिल रैली, 40 साइकिल चालकों ने दिया विरासत संरक्षण और स्वच्छता का संदेश
नर्मदा तट की स्वच्छता के साथ शुरू हुई रैली, भोपाल से भीमबेटका यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल तक साइकिल से पहुंचे प्रतिभागी
नर्मदापुरम/25,नवम्बर,2026/ वर्ल्ड
रैली में शामिल होने के लिए भोपाल से करीब 40 साइकिल चालक नर्मदापुरम पहुंचे। सेठानी घाट पर नर्मदा पूजन एवं घाट की स्वच्छता गतिविधि के साथ रैली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने घाट परिसर में सफाई कर स्वच्छता और अपनी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद साइकिल रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का अगला पड़ाव भोपाल होते हुए यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका रहा।
कार्यक्रम में जिला पर्यटन प्रबंधक श्री मनोज सिंह ठाकुर ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन से श्री श्याम राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।
इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों ने लोगों को संदेश दिया कि हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरें हमारी पहचान हैं। इनके संरक्षण के साथ पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
