Type Here to Get Search Results !

शहर में फर्राटा भर रहे नाबालिग बाइकर्स

 

शहर में फर्राटा भर रहे नाबालिग बाइकर्स


शहर के भीतर मुख्य मार्ग से लेकर हाइवे पर पिछले कुछ समय से नाबालिग बाइकर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। फिर बगैर लाइसेंस हवा में बाते करते हुए ये रफ्तार के सौदागर खुद के साथ ही दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि स्कूल के समय शहर के भीतर मुख्य मार्ग से लेकर चौक चौराहों पर दोपहिया वाहन सवार तेजी से गुजरते हैं। ओवर स्पीड से लेकर बगैर सुरक्षा तरीकों के वाहन चालन न सिर्फ यातायात नियमों की अव्हेलना करते हैं बल्कि सड़क से गुजरते लोगों को भी आए दिन दुर्घटनाग्रस्त कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यातायात विभाग ऐसे नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए। स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावकों को जागरूक किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.