Type Here to Get Search Results !

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




नवागत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम की समस्त शाखाओं का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी लेकर कार्यप्रणाली की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस कार्यालय में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने साइबर शाखा को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों में प्रभावी प्रयास कर मोबाइल फोन की रिकवरी सुनिश्चित करने एवं बरामद मोबाइल उनके वास्तविक आवेदकों को वापस दिलाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में महिला शाखा को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने, जिला विशेष शाखा को अपने दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करने तथा समंस-वारंट शाखा को समंस एवं वारंटों की तामीली की कार्रवाई में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश देते हुए इस संबंध में रक्षित निरीक्षक को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी, तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर, संवेदनशील एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.