Type Here to Get Search Results !

सला के किसानों को जैविक खेती एवं कम लागत में बेहतर उत्पादन के लिए किया जागरूक

 केसला के किसानों को जैविक खेती एवं कम लागत में बेहतर उत्पादन के लिए किया जागरूक

जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र और वर्मीकम्पोस्ट खाद तैयार करने की दी जानकारी



नर्मदापुरम/05,नवम्‍बर,2026/ पीकेवीवाई (PKVY) योजनांतर्गत उपसंचालक कृषि श्री रविकांत सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड केसला के कृषकों के लिए द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था मार्क एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केसला विकासखंड के कृषकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में विकासखंड केसला के एडीओ श्री कैलाश कुंभारे, एईओ श्री दीपक कुमार चौरे, संस्था के प्रोजेक्ट हेड श्री अखिलेश तिवारी एवं क्लस्टर इंचार्ज श्री चेतन कुमार यादव उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व और उसकी विभिन्न तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि जैविक खेती के माध्यम से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन प्राप्त करने के साथ मिट्टी की उर्वरता एवं गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में किसानों को जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, दशपर्णी अर्क एवं वर्मीकम्पोस्ट खाद जैसे जैविक उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी गई। साथ ही मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने, फसलों को बीमारियों से बचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती की लागत कम करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त किसानों को जैविक उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग की प्रक्रिया समझाई गई।

जैविक उत्पादों के बेहतर विपणन एवं बाजार में उनकी पहचान स्थापित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने किसानों से जैविक खेती की तकनीकों को अपनाने, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.